History

श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद् की स्थापना से वर्तमान तक का सफरनामा

श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद् की स्थापना से वर्तमान तक का सफरनामा
   प्रिय बंधुवर / बहन जी 
      सादर पालागन-जय श्रीकष्णा ।
         श्री माथुर चतुरवेदी महापरिषद के आजीवन सदस्यों को श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की स्थापना से लेकर अब तक के प्रगतिशील सफर की रिपोर्ट अवगत कराने की महति आवश्यकता है,ताकि हमारे सभी स्वजातीय बांधव महापरिषद से पूर्णतयाः परिचित हो सकें -
        हमारे एकत्रीकरण की शुरुआत श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के राष्ट्रीय ग्रुप के माध्यम से विजय दशमी 2022 से हुई वर्तमान के हालात में सम्पूर्ण विश्व में बिखरे हुए वृहद माथुर चतुर्वेदी समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से, समाज के विभिन्न शहरों में रह रहे समाज- चिंतकों को एक सशक्त नए सामाजिक संगठन के निर्माण की मूलभूत आवश्यकता महसूस हुई।
          शरद पुर्णिमा के दिन एक पूर्ण और मजबूत संगठन कें रूप में सबके साथ सबके विकास और सबके सामूहिक विश्वास के साथ श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के नाम से आदरणीय श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी मुंबई, श्री हीरा लाल जी पांडेय-दिल्ली, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी डबरा, एडवोकेट-श्री वी.एन. चतर्वेदी गाजियाबाद, श्री पवन जी मिश्रा दिल्ली, श्री अरुण जी चतुर्वेदी पूर्व मंत्री राज. सरकार जयपुर. श्री अरुण पांडेय -बनारस, श्री गिरिराज किशोर जी चतुर्वेदी कानपुर 'काका"', श्री महेश जी मिश्रा मैनपुरी, श्री अशोक जी पांडेय होलीपुरा श्री नीरज जी चतुर्वेदी पूर्व विधायक कानपुर / होलीपुरा, श्री भूपेन्द्र नाथ जी चतुर्वेदी पूर्व आईजी, नोएडा, श्री सुबोध जी चतुवेदी लखनऊ श्री नीरज चतुर्वेदी हिंडोंन जयपुर, श्री प्रणव चतुर्वेदी 'चेतन' कानपुर, श्री निशीथ जी चतुर्वेदी डबरा, श्री रोहित चतुर्वेदी आगरा, श्री राकेश पाठक बटेश्वर, श्री पीयूष चतुर्वेदी हल्द्वानी / फरोली, श्री भारत चतर्वेदी कानपुर, श्री कांता नाथ जी चतर्वेदी मथुरा, श्री सुधीर चतुर्वेदी, 'नेताजी", कोलकात्ता, श्रीमती कंचना चतर्वेदी चेन्नई आदि सैकड़़ों प्रबद्ध जनों के द्वारा संगठन के निर्माण की घोषणा की गई। उपरोक्त सदस्यों में से ही, 11 सदस्यों के महापरिषद संरक्षक मंडल का भी विधिवत रूप से गठन किया गया ।
             संगठन की आगे की गतिविधियों को सचारू रूप से संचालित करने के लिए 25 दिसम्बर  को श्री नीरज चतुर्वेदी हिंडौन / जयपुर को सभापति के रूप में फाउंडर मेम्बरों और संरक्षक मण्डल के सदस्यों ने अधिकृत करते हुए पूरे देश भर से प्रतिनिधित्व देते हुए एक मजबूत कार्यकारणी का गठन करने के निर्देश दिए।
          नीरज चतर्वेदी सभापति-श्री माथर चतुर्वेदी महापरिषद श्री प्रणव चतुर्वेदी कानपुर को महामंत्री (संगठन), श्री निशीथ जी चतर्वेदी डबरा एवं रोहितश्री चतुर्वेदी आगरा को महामंत्री तथा श्री भारत चतर्वेदी कानपुर को कोषाध्यक्ष के रूप में अधिकृत करते हुए नव नियुक्त सभापति जी को पूर्ण कार्यकारणी गठन करने के निर्देश दिए।
           घोषित संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों की आपसी चर्चा के बाद 1 जनवरी. 2023 को सभी प्रांतों को प्रतिनिधित्व देते हुए पूर्ण कार्यकारणी घोषित की गई।

        15 जनवरी, 2023 को 15 प्रदेशाध्यक्ष गण की भी घोषणा की गई ।
           26 जनवरी 2023 को श्री सत्येंद्र चतर्वेदी कानपुर'की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय समिति (जिसमें श्री निशीथ चतुर्वेदी डबरा, श्री प्रणव चतुर्वेदी कानपुर, श्री ज्ञान चतुर्वेदी छत्तीसगढ़, श्री सुधीर चतुर्वेदी कलकत्ता सदस्य थे)  द्वारा निर्मित संविधान श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी को सौंपा गया । 
        19 मार्च, 2023 को देव भूमि, एवं पूर्वजों की पुण्य भूमि मथुरा में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मथुरा में एकत्रित होकर समाज के स्वजनों के साथ, मां यमुना का, एवं अपनी कुलदेवियों महाविद्या देवी एवं चर्चिका देवी, दीर्घ विष्णु भगवान की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान उत्तराखंड आदि स्थानों के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

       सभी ने एक नए संकल्प के साथ महापरिषद के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपने उद्गार व्यक्त किए।

     श्री कांता नाथ चतुर्वेदी, रामदासश्री चतुर्वेदी, श्री आशीष चतुर्वेदी, कपिल आनंद चतुर्वेदी एड. दीपा चतुर्वेदी तथा मथुरा के अन्य सामाजिक बंधु एवं बहनें भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे ।

दिनांक 8 एवं 9 अप्रैल, 2023 को चंडीगढ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री किशन चतुर्वेदी के आमंत्रण पर श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी का प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें महापरिषद के संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी, श्री हीरालाल जी पाण्डेय, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, एड. वी. एन. चतुर्वेदी, श्री पवन जी मिश्रा, श्री महेश जी मिश्रा, श्री अशोक जी पांडेय, श्री गिरिराज किशोर जी चतुर्वेदी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री (संगठन) श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री रोहित चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री भारत चतुर्वेदी, अग्रिम परिषद् महिला की संयोजक श्रीमती निकिता चतुर्वेदी, युवा परिषद के संयोजक श्री आशीष चतुर्वेदी, के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, प. बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रतिनिधियों ने अच्छी संख्या में भाग लिया।

         "समाज दर्पण" पत्रिका का भी विमोचन किया गया। सामाजिक जनगणना के लिए श्री सी. पी. चतुर्वेदी मथुरा / मुंबई को प्रभारी नियुक्त किया गया। संस्था के पंजीयन के लिए श्री एड. वी. एन. चतुर्वेदी दिल्ली को अधिकृत किया गया। इस अधिवेशन में श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के कई विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

      24 अप्रैल, 2023 को श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग हरिद्वार के कनखल आश्रम में गंगा मैया के पूजन के साथ सैकड़ों सामाजिक बन्धुओं / बहिनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई प्रदेश अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता, श्री हर्ष वर्धन चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री कीर्ति पाठक महामंत्री के कुशल संचालन में कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई तथा श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। श्री गोपाल चतुर्वेदी एड. श्री संतोष चतुर्वेदी, वंदना चतुर्वेदी, रीना पाठक एवं अन्य प्रमुख बांधवो ने भी अपने विचार प्रकट किए गए।
       दिनांक 9 एवं 10 मई, 2023 को करौली में राजस्थान प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, श्री सतेन्द्र चतुर्वेदी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रताप भानू चतुर्वेदी, महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी, सुश्री अर्चना चतुर्वेदी, श्रीमती विमलेश चतुर्वेदी, श्रीमती मंजू चतुर्वेदी, श्रीमती कमला चतुर्वेदी, श्री राजकुमार चतुर्वेदी, श्री देवेन्द्र चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, जिला जिला अध्यक्ष श्री परमानन्द चतुर्वेदी, श्री उमेश पहलवान आदि सहित लगभग 350 से अधिक सामाजिक बन्धुओं ने उपस्थित होकर विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर विचार - मंथन किया और महापरिषद को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

       दिनांक 17-18 मई, 2023 को श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुजीत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में उनके निजी कॉलेज परिसर बाराबंकी में राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुबोध चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री हरीश चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, संपादक समाज दर्पण श्री अतुल वी. एन. चतुर्वेदी इटावा एवं अलका चतुर्वेदी लखनऊ सहित अन्य सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो ने उपस्थित होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए महापरिषद की मजबूती के लिए दिए गए सुझावों को साझा किया।

दिनांक 25 मई, 2023 को महाराष्ट्र नासिक में प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। राष्ट्रीय उपसभापति श्री देवानंद चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। उक्त मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिर्राज चतुर्वेदी, श्रीमती नीमा चतुर्वेदी, मुंबई श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष अंशुल चतुर्वेदी मुंबई, जिला अध्यक्ष श्री आलोक चतुर्वेदी नाशिक सहित सैकड़ों सामाजिक बन्धुओं / बहिनों ने हिस्सा लिया। और सामाजिक विषयों पर चर्चा कर महापरिषद की मजबूती का संकल्प लिया।

दिनाँक 5 जून, 2023 को पुणे में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की मीटिंग विशाल चतुर्वेदी, की अध्यक्षता में आयोजित हुई, आकाश चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला श्रीमती नीमा चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिर्राज चतुर्वेदी, सहित सैकड़ो ं सामाजिक बन्धुओं बहिनों ने उपस्थित होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

दिनांक 10 जून, 2023 को हरियाणा प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग गुडगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. धीरज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक श्री हीरा लाल पांडेय, श्री एड. वी. एन. चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महिला परिषद संयोजक श्रीमती निकिता चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री प्रणव चतुर्वेदी, मुख्य वक्ता डॉ विकास चतुर्वेदी, पूनम चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी आदि सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुई। सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

दिनांक 15 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष श्री ज्ञान चतुर्वेदी की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय संरक्षक श्री विनय चतुर्वेदी भिलाई, मुख्य अतिथि, प्रदेश संरक्षक श्री विजय चतुर्वेदी कोरबा, श्री समीर चतुर्वेदी प्रदेश महामंत्री, श्रीमती कुंती चतुर्वेदी आदि सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनों ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की ।

दिनांक 21 जून, 2023 को गुजरात प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग अहमदाबाद में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

प्रदेश संरक्षक श्री रंगेश्वर चतुर्वेदी बड़ौदा, श्री हरेश चतुर्वेदी अहमदाबाद, श्री ललित चतुर्वेदी भरूच, प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री प्रदीप तुंगनाथ चतुर्वेदी, श्री पराग पंकज चतुर्वेदी अंकलेश्वर आदि सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो ने सामाजिक विषयों पर चर्चा कर महापरिषद की मजबूती का संकल्प लिया।

भरूच, बड़ौदा, आनंद, अंकलेश्वर, सूरत में जिला इकाई गठन कर जिलों में जाकर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश चतुर्वेदी एवं सत्येंद्र चतुर्वेदी ने सामाजिक विषयों पर चर्चाएं की।

समय की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक प्रदेश में वर्चुअल प्रदेश कार्यकारणी की बैठके आयोजित की गई।

देश के विभिन्न शहरों में जिला बैठकों के जून माह में कई सामाजिक आयोजनों के माध्यम से महापरिषद परिवार के सफल एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग दिनांक 1 - 2 जुलाई, 2023 को गणगौर भवन भोपाल में सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साथ में प्रथम सामाजिक युवकध्युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें 375 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मीटिंग में संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी, श्री हीरालाल जी पांडेय, एड. श्री वी. एन. चतुर्वेदी, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री पवन जी मिश्रा, श्री महेश जी मिश्रा, श्री अशोक जी पांडेय, श्री गिरीराज किशोर जी चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री रोहित चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम संयोजक श्री सी.पी. चतुर्वेदी, श्री राकेश पाठक, मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, महामंत्री श्री पीयूषपाण ि चतुर्वेदी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश चतुर्वेदी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी, हरियाणा प्रदेश महामंत्री प्रणव चतुर्वेदी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर चतुर्वेदी, गिर्राज चतुर्वेदी, पियूष चतुर्वेदी, युवा परिषद ् संयोजक श्री आशीष चतुर्वेदी, महिला परिषद महामंत्री श्रीमती नीमा चतुर्वेदी, मुख्य वक्ता श्री ललित चतुर्वेदी भोपाल सहित सैकड़ो ं पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी संरक्षक ने अपने उदबोधन में जनगणना कार्यक्रम की शुरुआत में समाज का महापरिषद के प्रति जो समर्पण नजर आ रहा है. ये संस्था के प्रति समाज में जगा विश्वास है, हमें एकजुट होकर इस विश्वास को बनाए रखना है। साथ ही प्रथम परिचय सम्मेलन में अच्छी संख्या में उपस्थित होना समाज के प्रति जागरूकता है। समाज में कई समस्याएं हैं। हम सबको उनके समाधान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने होंगे।

श्री हीरालाल जी पाण्डेय ने कहा हम पूर्व में भी दिल्ली में 2 दिन का समाज के विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन करा चुके है। ये बहुत ही अच्छा कार्य है। हमें समाज को जोड़ने की दिशा में अग्रसर होकर कार्य करने है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनांक 28/29 अक्तूबर को भदावर यात्रा के लिए महापरिषद के सभी स्वजनों को आमंत्रित करता हूं।
इस यात्रा के माध्यम से भदावर क्षेत्र के 18 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण अंचल से रूबरू होने का सुखद अवसर प्राप्त होगा। एड. वी. एन. चतुर्वेदी ने संस्था के पंजीयन के संदर्भ में प्रगति रिपोर्ट के बारे में सभी को अवगत कराया। संरक्षक श्री अशोक जी पांडेय, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री महेश जी मिश्रा, श्री गिरीराज किशोर जी चतुर्वेदी, श्री पवन जी मिश्रा, श्री ललित चतुर्वेदी, आदि ने कई सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रकट किए और महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत कराया। सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने महापरिषद के अब तक के कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। भोपाल के सुंदर आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष तरुण चतुर्वेदी एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। महामंत्री प्रणव चतुर्वेदी ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

श्री सी पी चतुर्वेदी ने सामाजिक जनगणना 25000 तक किए जान े की प्रगति सूचना से सभी को अवगत कराया । महामंत्री श्री निशीथ चतुर्वेदी ने 1100 संकल्प पत्र भरे जाने की पुष्टि की।

इस दौरान समाज दर्पण की प्रति भी संपादक श्री अतुल वी एन चतुर्वेदी ने सभी को वितरित की। समाज के वरिष्ठ जनों का संरक्षकों ने शाल ओढाकर सम्मान भी किया।

जुलाई / अगस्त माह में महिला परिषद द्वारा सभी प्रदेशों में में लहरिया, हरियाली तीज महोत्सव के भव्य आयोजन किए गए। जयपुर कोटा, देहरादून, मुंबई, जलगांव, नासिक आदि स्थानों के कार्यक्रम प्रमुख रहे। जिनमें हजारों महिलाओं ने उत्साह जनक उपस्थिति सुनिश्चित कर महापरिषद की मजबूत नारी शक्ति को प्रदर्शित किया।

अगस्त में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद टोंक का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सभापति नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश संरक्षक श्री सत्येन, चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, टोंक जिला अध्यक्ष श्री गिरीश चतुर्वेदी, सहित सैकड़ों स्वजनों की उपस्थिति रही। विभिन्न विषयों की चर्चा के साथ सामाजिक जनगणना के बारे में अवगत कराया गया।

दिनांक 8 सितम्बर, 2023 को कोटा में राजस्थान प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी की अध् यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम प्रभारी श्री सी पी चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ राजीव चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी, श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, इटावा जिला अध्यक्ष श्री ऋषिकांत चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी अहमदाबाद, आदि सहित सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो की उपस्थिति रही। वरिष्ठ सामाजिक प्रतिभाओं को शाल - दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाज के स्थानीय स्वजनों ने महापरिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। और महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत भी कराया। सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी तथा मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा "भदावर दर्शन यात्रा" के पोस्टर का विमोचन भी किया तथा सभी को भदावर यात्रा में पधारने का आमंत्रण भी दिया। श्री सी पी चतुर्वेदी ने जनगणना कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला अध्यक्ष कोटा श्री यतीन्द्र जी चतुर्वेदी को धन्यवाद देते हुए सुंदर व्यवस्थाओं प्रति आभार प्रकट किया। कोटा में कार्यक्रम से पूर्व सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री सी पी चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष हृदयेश चतुर्वेदी, श्री अजय चतुर्वेदी ने पितृ पक्ष होने पर चंबल नदी के तट पर सभी ज्ञात अज्ञात पितरों को वैदिक प्रक्रिया से जल तर्पण किया। उनकी मोक्ष की कामना की।

दिनांक 28/29 अक्तूबर, 2023 को ऐतिहासिक भदावर जनसंदेश यात्रा का उत्तर प्रदेश के बटेश्वर धाम से शुभारंभ हुआ। संरक्षक गण श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी मुंबई, कार्यक्रम संयोजक श्री हीरालाल जी पांडेय तालगांव / दिल्ली सह संयोजक श्री अशोक जी पांडेय होलीपुरा / लोनी, एड. वी एन चतुर्वेदी, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री सुबोध जी चतुर्वेदी, श्री गिरीराज किशोर जी चतुर्वेदी, सभापति, श्री नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री रोहित चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री भारत चतुर्वेदी, श्री सी पी चतुर्वेदी मथुरा, श्री हिमांशु चतुर्वेदी, महिला परिषद की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी पुरा कन्हेरा / नोयडा, युवा परिषद् संयोजक श्री आशीष चतुर्वेदी मथुरा, श्री अतुल वी एन चतुर्वेद संपादक समाज दर्पण पत्रिका, श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुश्री अर्चना चतुर्वेदी, उप-सभापति श्री व्यास चतुर्वेदी एवं सहधर्मिणी श्रीमती पूनम चतुर्वेदी 'चीना', राज० प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, श्री डॉ सुजीत चतुर्वेदी उत्तरप्रदेश, श्री सुधीर चतुर्वेदी महाराष्ट्र, श्री प्रकाश चतुर्वेदी गुजरात, श्री रवींद्र नाथ चतुर्वेदी श्री उत्तराखंड, श्री तरुण चतुर्वेदी मध्य प्रदेश, महामंत्री श्री पियूष पाणि चतुर्वेदी जयपुर, श्री गिर्राज चतुर्वेदी नासिक, श्री हरीश चतुर्वेदी लखनऊ, श्री सत्येंद्र चतुर्वेदी अहमदाबाद, श्री अजय चतुर्वेदी, श्रीमती नीमा चतुर्वेदी, श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी संरक्षक कर्नाटक, श्री राजेश चतुर्वेदी भोपाल, श्री कुंदन लाल चतुर्वेदी राजस्थान संरक्षक, मनोज कुमार चतुर्वेदी जयपुर सहित सैकड़ो ं प्रबुद्ध स्वजनो की उपस्थिति में श्री कांत बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बटेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना के साथ यमुना पूजन कार्यक्रम के साथ यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। 35 गाडियों के काफिले में सवार यात्री अपनी भदावर की माटी और पुरखों की दहलीज के दर्शन हेतू आतुर नजर आ रहे थे।

प्रथम दिन मई, पिनाहट, तालगांव, पुरा कन्हेरा होलीपुरा की यात्रा पूर्ण की गई। सभी स्थानों पर सभी यात्रियों का समाज के स्थानीय स्वजनों ने शानदार स्वागत सत्कार किया। सामाजिक संवाद भी किया गया। महापरिषद द्वारा भी सभी गांवों में समाज के वरिष्ठ महिला / पुरुषों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

प्रथम दिन श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग बटेश्वर धाम स्थित 'अटल धाम' में आयोजित हुई। जिसमें संपूर्ण देश भर से 400 पुरुष महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मीटिंग में संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी, श्री हीरा लाल जी पांडेय, श्री अशोक जी पांडेय श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री गिरीराज किशोर जी चतुर्वेदी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी श्री राकेश पाठक आदि प्रमुख उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम संयोजक श्री सी पी चतुर्वेदी द्वारा तैयार महापरिषद की, 'विजन डॉक्यूमेंट्स पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सामाजिक जनगणना की प्रगति रिपोर्ट में अब तक 45000 तक पहुंचने की जानकारी से अवगत कराया।

संयोगवश इस दिन भी शरद पुर्णिमा थी, श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के संरक्षकों की नियुक्ति का प्रथम वर्ष भी था, इस अवसर पर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी एवं राजस्थान के उपस्थित स्वजनों ने राजस्थानी साफा पहना कर सभी उपस्थित संरक्षकों को सम्मानित किया।

मीटिंग के दौरान आवश्यक विचार विमर्श एवं सामूहिक भोजन के उपरान्त अटल धाम में रात्रि विश्राम किया।

दूसरे दिन सुबह भदावर दर्शन यात्रा का शुभारंभ श्री बटेश्वर नाथ महादेव के दर्शन, आशीर्वाद के साथ यमुना विहार करने के बाद किया गया। यात्रा का रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

चंद्रपुर के लोक देवता कैमर बाबा के स्थान पर चंद्रपुर के सामाजिक बन्धुओं बहिनों ने यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया । लोक देवता कैमर बाबा की पूजा अर्चना के साथ यात्रा चंद्रपुर गांव का भ्रमण करने के लिए रवाना हुई।

इस दौरान कमतरी का भी भ्रमण कर ऊंची ऊंची हवेलियों को देखते हुए पूर्वजों को नमन किया, बाह में समाज की धर्मशाला में बाह के बन्धुओं बहिनों ने सभी का स्वागत सत्कार किया। महापरिषद पदाधिकारियों ने बाह की अत्यन्त प्राचीन (जीर्णशीर्ण) धर्मशाला का अवलोकन भी किया।

बाह से यात्रा दीवान साहब की निजी कोठी जसवंत नगर के लिए आगे बढ़ी जहां इटावा जिला ऋषिकांत चतुर्वेदी एवं कोटा जिला अध्यक्ष श्री यतीन्द्र चतुर्वेदी श्रीमती रचना चतुर्वेदी तथा उनके परिजनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम भी हुआ। दोपहर के सामूहिक भोजन के बाद यात्रा समापन स्थल इटावा के सुंदर सभागार में पहुंची।

जहां यात्रा का भव्य स्वागत समाज दर्पण पत्रिका के संपादक श्री अतुल वी एन चतुर्वेदी, उनकी पत्नी श्रीमती विनीता चतुर्वेदी, श्री अविनाश चतुर्वेदी, श्री सतीश चतुर्वेदी एवं सैकड़ों स्थानीय स्वजनों द्वारा किया गया।

इस अभूतपूर्व यात्रा की समापन सभा को महापरिषद के संरक्षक तथा कार्यक्रम संयोजक श्री हीरा लाल जी पांडेय, सह संयोजक श्री अशोक जी पांडेय, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री अतुल बी एन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री भारत चतुर्वेदी, श्रीमती नीमा चतुर्वेदी आदि प्रमुख जनों ने संबोधित किया।

यात्रा की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा यात्रा निकालने का उद्देश्य समाज को जोड़ना एवं समाज में जागृति लाना मात्र है। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद समाज को एकजुट करने की दिशा में संकल्पित हैं।

     युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति को समाज पटल पर आगे लाना हमारा लक्ष्य है। हम इस सामाजिक जन यात्रा मे ं इस दिशा में सफलता की ओर अग्रसर हुए है। ये यात्रा भविष्य में आगे भी होती रहेगी।

सभी सह यात्रियों को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाओं के साथ भदावर दर्शन यात्रा का समापन किया गया। अल्पहार व भोजन पैकेट के साथ सभी स्थानीय स्वजनों ने भाव भीनी विदाई दी 

श्री माथुर चतुर्वेदी महिला परिषद द्वारा नवरात्रि में भजन संध्या के वर्चुअल आयोजन किए गए जिसमे देश भर से समाज की माता बहनों ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां देकर नवरात्रों को उत्साह से भर दिया।

दीपावली पर जयपुर, कोटा, देहरादून, नासिक भोपाल आदि स्थानों पर दीपावली स्नेह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के स्वजनों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई और सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
          दिनांक 25 दिसम्बर, 2023 को महापरिषद की कार्यकारणी की वर्चुअल मीटिंग आयोजित कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और महापरिषद की अपनी वेबसाइट ऐप तैयार करने की जिम्मेदारी श्री सी पी चतुर्वेदी मुंबई को सौंपी गई। अपनी आई टी प्रबंधन के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाया जाए। एड. वी. एन चतुर्वेदी ने सभी को संस्था के रजिस्ट्रेशन की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

वर्ष - 2024

     आखिरकार 24 फरवरी, 2024 को श्री माथुर चतुर्वेदी  महापरिषद की सफलता का एक ऐतिहासिक आयाम स्थापित हुआ। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद भारत के माथुर चतुर्वेदी समुदाय की के एक मात्र रजिस्टर्ड संस्था के रूप में देश के 6 (छटे) नंबर की संस्था के रुप में पंजीकृत होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस सफलता लिए समूचा  महापरिषद परिवार, श्री सत्येंद्र चतुर्वेदी कानपुर की अध्यक्षता में बनी संविधान समिति व विशेषकर, रजिस्ट्रेशन प्रभारी संरक्षक एड. वी एन के चतुर्वेदी, श्री हीरालाल जी पाण्डेय एवं एड. अभिषेक चतुर्वेदी के  सफल प्रयासों के लिए आभारी हैं, जिन्होंने श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद को नई ऊंचाईयों की और अग्रसर किया । 'संस्था का स्थापना दिवस अब हर वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाएगा। 

दिनांक 1/2 मार्च, 2024 को महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग आहूत की गई। सर्व प्रथम महापरिषद पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से नासिक स्थित नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना की गई। बाद में पावन ज्योतिलिंग त्रयंबकेश्वर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जिसमें संरक्षक श्री हीरालाल जी पाण्डेय, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी डबरा, श्री सी पी चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश । श्री प्रकाश चतुर्वेदी गुजरात, श्री संतोष चतुर्वेदी आंध्र प्रदेश, श्री सुधीर चतुर्वेदी महाराष्ट्र, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिर्राज चतुर्वेदी, श्री अंशुल जिला अध्यक्ष मुम्बई चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी नाशिक जिला अध्यक्ष, राजेश चतुर्वेदी भोपाल, सत्येंद्र चतुर्वेदी, श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, श्री सत्येंन चतुर्वेदी, श्री राजकुमार चतुर्वेदी, श्रीमती मंजू पांडेय, श्रीमती नीमा चतुर्वेदी आदि सैकड़ों पदाधिकारी गण, स्थानीय समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। मीटिंग मे श्री हीरालाल जी पाण्डेय ने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं पंजीकृत संविधान की प्रति सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी को सौंपी जिस पर सभी उपस्थित जनों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन करते हुए अपार खुशी का इजहार किया और इस कार्य को पूर्ण करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही श्री हीरालाल जी पांडेय ने 6 अप्रैल, 2024 को दिल्ली में विधिवत प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग का आमंत्रण दिया। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

मीटिंग में कई विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। महापरिषद द्वारा स्थानीय वरिष्ठ स्वजनों का शाल ओढ़ाकर कर सम्मान भी किया गया।

दिनांक 5-6 अप्रैल 2024 को उत्तम नगर स्थित दिल्ली अग्रवाल धर्म शाला भवन में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद राष्ट्रीय कार्यकारणी की प्रथम मीटिंग आयोजित की गई।

प्रथम दिन राष्ट्रीय समन्वय समिति मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संरक्षक श्री भूपेंद्र नाथ जी चतुर्वेदी सेवानिवृत आई जी ने की ।

सर्वप्रथम अब तक का महापरिषद रिपोर्ट कार्ड महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी ने पढ़ कर सुनाया। जिसका करतल ध्वनि से अनुमोदन किया गया। सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी द्वारा संरक्षक मंडल की सूची सदन मे ं पढ़ते हुए अनुमोदन कराया। जिसमें निम्न संरक्षकों का 2027 के लिए सर्वसम्मति से मनोनयन अनुमोदित किया गया।


1. सर्व श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी मुंबई

2. श्री भूपेंद्रनाथ जी चतुर्वेदी नोएडा

3. श्री हीरालाल जी पाण्डेय दिल्ली

4. श्री एड. वी एन चतुर्वेदी गाजियाबाद

5   श्री अशोक जी पांडेय होलीपुरा

6. श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी डबरा

7. श्री पवन जी मिश्रा दिल्ली

8. श्री गिरीराज किशोर जी चतुर्वेदी कानपुर

9. श्री नीरज जी चतुर्वेदी पूर्व विधायक कानपुर

10. श्री अरुण जी पांडेय बनारस

11. श्री अरुण जी चतुर्वेदी जयपुर

12. श्री महेश जी जी मिश्रा मिश्रा मैनपुरी

13. श्री सुबोध जी चतुर्वेदी लखनऊ

14. श्री विनय जी चतुर्वेदी मिलाई

15. श्री एड. श्री धर्म गोपाल जी चतुर्वेदी भरतपुर ।

       इसके बाद नव नियुक्त संरक्षक मंडल को बधाई शुभकामनाएं दी गई।

       इसके पश्चात अस्थाई राष्ट्रीय कार्यकारणी भंग करने की घोषणा सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी करते हुए संरक्षक मंडल को नई कार्यकारणी गठन के लिए अधिकृत किया। सभी संरक्षकों ने अपने उदबोधन में वर्तमान कार्यकारणी के कार्यकाल और कार्यों की प्रशंसा की।
     इसके बाद संस्थापक सदस्यों की बैठक वरिष्ठ संरक्षक श्री बज मोहन जी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संरक्षक श्री हीरालाल जी पाण्डेय, एड. वी एन चतुर्वेदी, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री प्रणव चतुर्वेदी, श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी श्री सी पी चतुर्वेदी, श्री सतेन्द्र चतुर्वेदी श्री पवन मिश्रा, जिसमें अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई। नवीन कार्यकारणी गठन को लेकर चर्चा कर सर्व सम्मति से श्री नीरज चतुर्वेद हिंडौन / जयपुर को ही सभापति के रूप में 2027 तक के लिए अधिकृत किया गया।

    साथ ही एड. वी. एन. चतुर्वेदी ने बताया कि पंजीकृत संविधान में आंशिक तौर पर कुछ संशोधनों की आवश्यकता है। सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने सबकी सहमति से इस कार्य के लिए श्री सी पी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संविधान आंशिक सुधार समिति का गठन किया गया समिति में श्री हीरालाल पाण्डेय, श्री एड. वी एन चतुर्वेदी, श्रीमती मोहिता चतुर्वेदी तथा श्री विधि परिषद के संयोजक एड श्री प्रशान्त चतुर्वेदी को अधिकृत कर मूल पंजीकृत संविधान का अध्ययन कर आवश्यक आंशिक संशोधन 3 माह में कार्यकारणी को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया।
      सामाजिक ऐप और वेबसाइट का कार्य भी श्री सी पी चतुर्वेदी को 1 माह में पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संरक्षक मंडल की बैठक को वरिष्ठ संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी प्रमुख संरक्षक के रूप में अध्यक्षता किया करेंगे।

6 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग में सर्वप्रथम क्रमशः नव नियुक्त संरक्षक मंडल को मंच पर आसीन कराया गया। तत्पश्चात संरक्षक मंडल ने विधिवत नई कार्यकारणी के लिए सभापति पद पर पुनः श्री नीरज चतुर्वेदी को घोषित किया गया साथ ही सभापति जी की सहमति से निम्न पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें वरिष्ठ उप सभापति श्री सी पी चतुर्वेदी, श्रीमति श्वेता चतुर्वेदी, जयपुर महामंत्री संगठन श्री प्रणव चतुर्वेदी, महामंत्री श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री रोहित चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, श्री प्रवीण चतुर्वेदी आडिटर, समाज दर्पण संपादक श्री अतुल बी एन चतुर्वेदी, महिला परिषद संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी, युवा परिषद ् संयोजक श्री प्रकाश चतुर्वेदी, विधि न्याय परिषद संयोजक एड. श्री प्रशान्त चतुर्वेदी के मनोनयन की घोषणा की गई।

इसके बाद पूर्व में स्वर्गीय CA श्री विशम्बर नाथ चतुर्वेदी मथुरा की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में तीन विजेताओं को उनके सुपुत्र महापरिषद के संरक्षक श्री बृज मोहन चतुर्वेदी ने नगद राशि 5100/3100/2100 प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

संरक्षक एड. श्री वी एन चतुर्वेदी ने श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के पंजीकृत संविधान ओर प्रमाण पत्र की एक शानदार पुस्तिका का विमोचन कर सभी उपस्थित जनों को वितरित करवाई गई।

महापरिषद द्वारा स्थानीय वरिष्ठ स्वजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समाज के गौरव श्री प्रतीक चौब े को सरकार द्वारा जज बनाने जाने पर उत्साह के साथ सम्मानित किया गया. साथ ही कई अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी एवं महामंत्री- श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी ने आगामी राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग सितम्बर माह में जयपुर में करने का आमंत्रण दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभी उपस्थित जनों ने महापरिषद को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री झंकार प्रिय चतुर्वेदी व दिल्ली टीम ने सभी पधारे हुए आगुंतकों का शाल दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सुंदर स्मृति के साथ सभी ने दिल्ली टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर विदाई ली।

दिनांक 14 अप्रैल, 2024 को जयपुर में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 400 की संख्या में समाज बंधुओं बहिनों ने हिस्सा लिया। सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, उपसभापति श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुश्री अर्चना चतुर्वेदी, राज प्रदेश संरक्षक श्री कुन्दन लाल चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरीश चतुर्वेदी, श्री योगेंद्र चतुर्वेदी प्रदेश महामंत्री श्री पीयूष पाणी चतुर्वेदी, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अलकेश चतुर्वेदी, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती भान ू चतुर्वेदी, श्रीमती अमृता चतुर्वेदी, श्रीमती विमलेश चतुर्वेदी, श्री नरेंद्र चतुर्वेदी, श्री सुनिल चतुर्वेदी, श्री सुरेश चतुर्वेदी श्री गोपाल चौबे सहित आदि प्रमुख पदाधिकारीयों की उपस्थिति में जनसंवाद, व होली गीतों का रंगा रंग कार्यकम सम्पन्न हुआ।

      सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने महापरिषद की गतिविधियों से जयपुर समाज को अवगत कराया। महापरिषद से हर परिवार से एक व्यक्ति अवश्य जुड़े, इसकी अपील की। महापरिषद ने दिल्ली बैठक के निर्णय अनुसार समाज के प्रत्येक स्वजन महापरिषद का सदस्यता फॉर्म भर कर 500/- रूपये में सक्रिय आजीवन सदस्यता ले सकते है। और 10/- रूपये में साधारण आजीवन सदस्यता प्राप्त कर सकते है। राष्ट्रीय / प्रदेश / जिला पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों को 30 जून तक सदस्यता आवश्यक रूप से सुनिश्चित कर लेनी है। सदस्यता फॉर्म सभी प्रदेश व जिले में उपलब्ध होंगे। शीघ्र ही सदस्यता अभियान को डिजिटल किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
       राज० प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी ने सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारी देते हुए अधिक संख्या में सदस्यता लेने की उपस्थित जनों से अपील की तथा जानकारी देते हुए बताया कि मई, जून में सभी जिलों में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सब इसमें सहयोग करें। इस संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

चौपाल कार्यक्रम कीरतपुरा 

8 मई, 2024 को राजस्थान महापरिषद द्वारा कीरतपुरा - करौली में चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में करौली के 7 गांवों के स्वजातीय बांधवोकी काफी संख्या में उपस्थिति रही

      करौली के जिलाध्यक्ष कैप्टन श्री परमानन्द चतुर्वेदी के द्वारा आयोजित किये गए इस चौपाल कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री - श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, राज. प्रदेश संरक्षक श्री सत्येन चतुर्वेदी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री- श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी, संगठन मंत्री श्री नवनीत चतुर्वेदी, राज.युवा परिषद संयोजक श्री अमित चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी, श्री राजकुमार चतुर्वेदी, श्री देवेन्द्र चतुर्वेदी, श्री राघव चतुर्वेदी, राज प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश चतुर्वेदी आदि प्रमुख पदाधिकारियों एवं अनेकानेक समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई उक्त चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक विषयों पर सभी ने अपने विचार प्रकट किए ।

दोपहर के रुचिकर भोजन का आयोजन जिलाध्यक्ष कैप्टन परमानन्द जी चतुर्वेदी द्वारा किया गया जिसमें आगंतुक महानुभावो ने सामूहिक रूप से दोपहर का भोजन ग्रहण किया ।

द्वितीय सत्र में करौली शहर की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रणगवा तालाब के पास हनुमान जी के मंदिर पर किया गया। इस दौरान आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर विशेष जोर दिया गया।

अंत मे बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामुहिक जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

अहमदाबाद, में 1 जुलाई 2024 का दिन भी सदैव के लिए यादगार बन गया । श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के एक नए इतिहास का उदय हुआ।

श्री सी पी चतुर्वेदी, युवा परिषद् संयोजक श्री प्रकाश चतुर्वेदी की आई टी टीम ने 3 माह की मेहनत से श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की वेबसाइट का सफल लॉन्चिंग कार्यक्रम किया। जिसमें, संरक्षक श्री हीरालाल जी पाण्डेय, श्री एड.वी एन चतुर्वेदी, श्री पवन जी मिश्रा, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, श्रीमती रति चौबे नागपुर मुख्य अतिथि, सुश्री रुचि चतुर्वेदी अहमदाबाद उप- सभापति श्री सी पी चतुर्वेदी, युवा परिषद् संयोजक श्री प्रकाश चतुर्वेदी, महिला परिषद संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी, श्रीमती पूनम चतुर्वेदी महिला परिषद प्रदेश अध्यक्ष, संरक्षक श्री रंगेश्वर चतुर्वेदी, श्री हरेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री प्रताप भानू चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश, डॉ. श्री सुजीत चतुर्वेदी उत्तरप्रदेश, श्री दुष्यंत चतुर्वेदी गुजरात, श्री संतोष चतुर्वेदी आंध्र प्रदेश, श्री गिरीराज चतुर्वेदी महाराष्ट्र, प्रदेश महामंत्री श्री सतेन्द्र चतुर्वेदी, गुजरात, महामंत्री राज० श्री पियूष पाणी चतुर्वेदी, आई टी संयोजक श्री प्रसन्न चतुर्वेदी भुवनेश्वर उड़ीसा समस्त आई टी टीम गुजरात, श्री प्रदीप तुंगनाथ, श्री महेंद्र चतुर्वेदी, श्री पुनीत चतुर्वेदी, श्री व्यास चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी भोपाल, श्री अजय चतुर्वेदी, एवं समस्त राष्ट्रीय प्रदेश गुजरात पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य व स्थानीय स्वजनों की उपस्थिति में वेबसाइट ऐप लॉन्चिंग कार्यक्रम भव्य समारोह के साथ किया गया। संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी, डॉ विकास चतुर्वेदी, डॉ शुभि चतुर्वेदी, बाबा श्री कांत चतुर्वेदी ने उपस्थित जनों को एवं देश विदेश दुबई, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, यूके के समस्त बेवसाइट लिंक से जुड़े महापरिषद पदाधिकारियों को वर्चुअल शुभकामना संबोधन दिया।

मंच पर उपस्थित अतिथियों ने आई टी प्रबंधन टीम की अपनी वेबसाइट लॉन्चिंग पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे समाज हित में मील का पत्थर बताया इससे आने वाली भविष्य की पीढ़ी को काफी लाभ मिलेंगे। हमारा सामाजिक इतिहास भी सुरक्षित रहेगा और जन जन तक आसानी से पहुंचेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए श्री सी पी चतुर्वेदी ने हुए वेबसाइट संबंधी पूर्ण जानकारी प्रदान की।

सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन लिए सभी आयोजकों एवं गुजरात प्रदेश टीम को बधाई शुभकामनाओ के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।

चौपाल कार्यक्रम पुरा कन्हैरा 10 जुलाई, 2024 
      देश के विभिन्न प्रान्तों में आयोजित किये जा रहे चौपाल कार्यक्रमों के अनुसरण में 10 जुलाई, 2024 को भदावर क्षेत्र के गाँव पुरा कन्हैरा में जिलाध्यक्ष श्री हिमांशु जी चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन, प्रबंधन में उनके निवास स्थल पर चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन रखा गया

इस भव्य कार्यक्रम में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के राष्ट्रीय संरक्षक श्री हीरालाल जी पाण्डे, एड० श्री वी एन चतुर्वेदी, श्री पवन जी मिश्रा, श्री सुबोध जी चतुर्वेदी, श्री प्रदीप चतुर्वेदी 'लालन', सभापति श्री नीरज जी चतुर्वेदी, उप-सभापति श्री सी पी चतुर्वेदी, श्री राकेश पाठक बटेश्वर आगरा, श्री प्रणव चतुर्वेदी 'चेतन राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), श्री पुनीत चतुर्वेदी आगरा, श्री आशीष चतुर्वेदी, श्री पदम चतुर्वेदी, महिला परिषद राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी पुरा नोयडा, श्री राजकुमार चतुर्वेदी 'शिवी' कानपुर, श्री प्रवीण चतुर्वेदी आडिटर, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष - डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, राज प्रदेश अध्यक्ष - श्री हृदयेश चतुर्वेदी, महामंत्री श्री पीयूषपाण ि चतुर्वेदी, राज० युवा परिषद संयोजक श्री अमित चतुर्वेदी जयपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही

भदावर क्षेत्र के पुरा, कन्हैरा, बटेश्वर, होलीपुरा, तालगांव, बिजकोली, चन्द्रपुर, कछपुरा, कमतरी, पिनाहट, बाह के बंधुओ एवं बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर गहन विचार विमर्श कर महापरिषद के पदाधिकारियों को ग्रामीण अंचल की समस्याओं से अवगत कराया ।
     जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार चतुर्वेदी चन्द्रपुर, जिला महामंत्री- श्री सुनील चतुर्वेदी-पुरा, श्री प्रमोद चतुर्वेदी होलीपुरा, श्री भूदेव चतुर्वेदी-बिजकोली, श्रीमती पूनम चतुर्वेदी, श्रीमती रचना चतुर्वेदी- बाह, श्री मनोज चतुर्वेदी-पिनाहट तथा समाज के स्थानीय युवाओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, और निरन्तर ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के बारे में अपने सुझाव रखे।

उन्होंने कहा कि अगर यहाँ समुचित शिक्षा, छोटे छोटे कुटीर उद्योग केंद्र की स्थापना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह सम्बन्ध को वरीयता दी जाए तो लगातार हो रहे पलायन को रोका जा सकता है ।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. सुजीत चतुर्वेदी ने कहा कि अगर पर्याप्त मात्रा में उन्हें भूमि उपलब्ध कराई जाए तो यहाँ के बांधवो के लिए समुचित शिक्षा सुलभ हो सकेगी इस पर तत्काल निर्णय लेते हुए बिजकोली निवासी श्री भूदेव चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षण कार्य हेतु जितनी भी भूम ि की आवश्यकता होगी, इस महति कार्य हेतु में सभी उपस्थित महानुभावो की साक्षी में सहर्ष रूप से भूखण्ड प्रदान करने की घोषणा करता हूँ। कितनी भूमि चाहिए इसके लिए मुझे अवगत करा देवें।
      इस घोषणा का सभी ने करतल ध्वनि के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री भूदेव जी चतुर्वेदी का हृदय स्थल से आभार व्यक्त किया।

श्री सी पी चतुर्वेदी ने उपस्थित बांधवो को महापरिषद के विजन डॉक्यूमेंट की भावी योजनाओं की जानकारी दी ।

महामंत्री श्री प्रणव चतुर्वेदी ने महापरिषद की अब तक की गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी दी ।

स्थिति से अवगत कराते हुए रोजगार के सम्बंध में कई सुझाव दिए। श्री राकेश पाठक बटेश्वर, श्री पुनीत चतुर्वेदी आगरा ने भी कई योजनाओं की जानकारी दी।

राष्ट्रीय संरक्षक एड० श्री वी एन चतुर्वेदी ने महापरिषद की सदस्यता बढाये जाने पर जोर दिया

सभापति श्री नीरज जी चतुर्वेदी ने इस क्षेत्र में जल्दी ही छोटे छोटे कुटीर उद्योग खोले जाने के बारे में सकारात्मक रूप से महापरिषद आवश्यक कदम उठाएगी। अतिशीघ्र ही इस दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बांधवो की समस्याओं से निजात मिल सके ।

इस चौपाल कार्यक्रम को इतनी भव्यता प्रदान करने में श्री हिमांशु जी चतुर्वेदी, श्री सुनील जी चतुर्वेदी, श्रीमती माधवी जी चतुर्वेदी तथा पूरी टीम का जो अभूतपूर्व योगदान रहा है, उन सभी का पूरे महापरिषद परिवार की ओर से हृदय स्थल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ ।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी बांधवो ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर आपस में एक दूसरे का आभार प्रकट करते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल हेतु प्रस्थान किया ।

जुलाई अगस्त में श्री माथुर चतुर्वेदी महिला परिषद द्वारा देश के विभिन्न शहरों में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें जयपुर, कोटा भोपाल, ग्वालियर, देहरादून, कानपुर, आगरा आदि स्थानों पर सामाजिक समरसता के साथ भव्य आयोजन किए गए। सावन की मल्हार ओर लोक संगीत के स्वर लहरिया महिलाओं के लहरिया चुनरी के संग संगीत में नजर आई। महापरिषद पदाधिकारियो ं के साथ हजारों महिलाओं ने कार्यक्रमों में उपस्थिति देकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।

13-14 सितंबर, 2024 को भगवान श्री गोविन्द देव जी की गुलाबी नगरी जयपुर श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के रंग में रंगा हुआ, अतिथियों के स्वागत में सजा हुआ, पिंजरपोल गोशाला का 'सुरभी सदन' अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा था।
     श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में राजस्थान प्रदेश का सामाजिक अधिवेशन जो होने वाला था।

     सभी प्रदेशों से अतिथियों के आगमन पर, स्वागत करते राजस्थान महापरिषद जिला जयपुर के पदाधिकारी गण 'पधारों म्हारे देश', अतिथि देवो भवः के आत्मीय भाव एवं मधुर मुस्कान के साथ स्वागत करते नजर आ रहे थे। चहूं और पालागन / जय श्री कृष्णा की गूंज से सामाजिक सद्भाव झलक रहा था।

राजस्थानी स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर सत्कार से अतिथि आनंदित नजर आ रहे थे। आखिर स्वागताध्यक्ष श्री सत्येन चतुर्वेदी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप भानू चतुर्वेदी, विधि न्याय परिषद् संयोजक एड. श्री प्रशान्त चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री, श्री केदार चतुर्वेदी, श्री योगेश चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरीश चतुर्वेदी, श्री योगेंद्र चतुर्वेदी, श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री, श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी, जयपुर जिला अध्यक्ष श्री अलकेश चतुर्वेदी, जिला संरक्षक श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री सुनील चतुर्वेदी, राज० युवा परिषद संयोजक श्री अमित चतुर्वेदी, श्री रमाकांत चतुर्वेदी, श्री राकेश रंजन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उप सभापति श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुश्री अर्चना चतुर्वेदी, महिला परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती अमृता चतुर्वेदी, राज. प्रदेश संरक्षक श्री कुलदीप नाथ मिश्रा, श्री विवेक चतुर्वेदी, राज० प्रदेश संगठन मंत्री श्री गोपाल चौबे, नवनीत चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी, राज० युवा परिषद सदस्य सचिन चतुर्वेदी, श्री महेन्द्र चतुर्वेदी 'छोनु', एड. श्री कुणाल चतुर्वेदी आदि सुरभी सदन की सुंदर व्यवस्था देने में जुटे हुए थे।

इस भव्य आयोजन के लिए सुरभि सदन (बैंक्वेट हॉल) भी दुल्हन की तरह सजा हुआ था। सभी अतिथियों का प्रदेश अध्यक्ष हृदयेश चतुर्वेदी द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर, आयोजन समिति अध्यक्ष श्री प्रताप भानू जी द्वारा मेवाड़ी सतरंगी पगड़ी पहनाते हुए स्वागत किया तथा स्वागताध्यक्ष श्री सत्येंद्र  चतुर्वेदी ने करौली के भामाशाह श्री श्रीलाल चतुर्वेदी द्वारा दिए गए स्मृति चिन्ह जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देब उनके विग्रह श्री गोपीनाथ जी एवं श्री करौली स्थित मदनमोहन जी के एक दर्शन का फोटो फ्रेम सभी को सम्मान के साथ दिया गया।

मंच पर उपस्थित संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी, मुंबई, श्री हीरालाल जी पांडेय, श्री सुखदेव जी चतुर्वेदी, श्री एड. वी एन चतुर्वेदी, श्री अशोक पांडेय, श्री पवन मिश्रा, श्री सुबोध चतुर्वेदी, श्री महेश मिश्रा, श्री प्रदीप चतुर्वेदी लालन जी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, उपसभापति श्री सी पी चतुर्वेदी, संगठन महामंत्री प्रणव चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री व्यास चतुर्वेदी, महिला परिषद संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी, सचिव श्रीमती पूनम चतुर्वेदी 'चीना', युवा परिषद् संयोजक श्री प्रकाश चतुर्वेदी, विधि न्याय परिषद् संयोजक श्री प्रशान्त चतुर्वेदी, चिकित्सा, स्वास्थ्य परिषद संयोजक श्री डॉ. हेमंत चतुर्वेदी, स्वागत अध्यक्ष श्री सत्येंन चतुर्वेदी, कार्यक्रम संयोजक श्री प्रताप भानू चतुर्वेदी, प्रदेश संरक्षक श्री कुंदन लाल चतुर्वेदी, प्रदेश श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष तरुण चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किशन चतुर्वेदी, पंजाब मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नाथ चतुर्वेदी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री गिर्राज चतुर्वेदी महाराष्ट्र, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष जयपुर श्री अलकेश चतुर्वेदी टोंक जिला अध्यक्ष श्री गिरीश चतुर्वेदी, करौली जिला अध्यक्ष श्री परमानंद चतुर्वेदी, भामाशाह श्री बिल्डर्स श्री विवेक चतुर्वेदी, बिल्डर्स श्री वेद प्रकाश चतुर्वेदी जयपुर आदि उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

करौली, कोटा जयपुर, टोंक झालावाड़, उदयपुर, अलवर जिले के महापरिषद पदाधिकारियों ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राज० प्रदेश अधिवेशन को संरक्षक श्री बृज मोहन जी चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए समाज को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा आज महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संस्था का रूप ले चुकी हैं, आप इस गौरवमई संस्था के सदस्य है। हम युवा, महिलाओं के लिए आगे लाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य करने जा रहे है। आज सुकन्या सुरक्षा निधि योजना के अंतर्गत तीन बालिकाओं को स्कालरशिप देना योजना की शुरुआत है। महापरिषद समाज की उन बेटियों को जिनके सिर से असमय माता पिता का साया उठ गया है। उनको आत्म संबल देकर खड़ा करने के लिए 18 वर्ष की आयु तक महापरिषद पढ़ाई लिखाई के लिए हर तीन माह में स्कॉलरशिप जारी करेगी।

मेरा आग्रह है कि आप सभी मिलकर महापरिषद को मजबूत करने के लिए तन मन धन से समर्पित हो कार्य करने की दिशा में सेवा भाव से आगे आए। महापरिषद में आपका स्वागत है।

संरक्षक श्री हीरालाल जी पाण्डेय ने भी अपने संबोधन में कहा कि महापरिषद एक नई ऊंचाईयों के साथ युवाओं के भविष्य लेकर कई भावी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रही हैं।

संरक्षक श्री अशोक जी पांडेय होलीपुरा ने महापरिषद की सदस्यता आगे बढ़ाने पर जोर दिया और सुकन्या योजना की सराहना की।

श्री सी पी चतुर्वेदी ने संविधान समिति की तैयार संविधान संशोधन रिपोर्ट सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी को कार्यकारणी के समक्ष प्रस्तुत की ।

        महामंत्री संगठन श्री प्रणव चतुर्वेदी ने महापरिषद के अब तक का प्रतिवेदन रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। जिसका उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा अनुमोदन किया गया।
       कोषाध्यक्ष श्री भारत चतुर्वेदी ने मार्च, 2024 तक के आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी ने राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित सफल कार्यक्रम के लिए राजस्थान के सभी पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए सुंदर व्यवस्थाओं के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आर्थिक योगदान देने वाले समाज के भामाशाहो के प्रति कृतज्ञता प्रकट की ।

सुकन्या योजना में समाज के पदाधिकारियों व समाज के भामाशाह द्वारा लगभग 4.50 लाख की सुरक्षा निधि की घोषणा की

महापरिषद की सदस्यता अभियान को 25 दिसंबर तक पूर्ण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अन्य सामाजिक विषयों पर भी अन्य वक्ताओं ने विचार प्रकट किए।

इन 2 दिवसीय कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री- श्री प्रणव चतुर्वेदी एवं राज० प्रदेश महामंत्री श्री पीयूषपाणि चतुर्वेदी द्वारा सफलता पूर्वक किया गया

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष श्री सत्येन चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए महापरिषद की राजस्थान के कार्यों का उल्लेख किया।

आयोजन समिति अध्यक्ष श्री प्रताप भानू चतुर्वेदी ने सभी के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिथि देवों भव की अभिव्यक्ति

प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी ने देश के कोने कोने से पधारे आगुंतकों का सम्मान करते हुए राजस्थान में पधारने के लिए आभार जताया। अब तक राजस्थान में महापरिषद के किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा सुकन्या योजना की शुरुआत गुलाबी नगर जयपुर से करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक प्रतिभाओं का शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया। 'राजस्थान के चतुर्वेदी इतिहास की स्मारिका' का विमोचन भी मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा कराया गया तथा प्रतियां वितरित की गई।

अतुलनीय आनन्द और मधुर स्मृतियों के साथ सभी ने गुलाबी नगर से भावभीनी विदाई ली। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद ने पितृ पक्ष में देश की नदियों के तट पर अपने पितरों के साथ उन पुण्यात्माओं के लिए भी

जल तर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जिनका तर्पण करने वाला कोई नहीं।

आगरा में यमुना नदी पर संरक्षक श्री प्रदीप चतुर्वेदी लालन जी, उपसभापति श्री राकेश पाठक राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री पुनीत चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, पदम चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी आदि ने विधि विधान से सभी पितरों को जल तर्पण किया।

मथुरा विश्राम घाट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कांता नाथ चतुर्वेदी, श्री आशीष चतुर्वेदी, श्री रामदास चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष श्री कपिल चतुर्वेदी, शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री पवन चतुर्वेदी आदि समाज के प्रबुद्ध स्वजनो ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार से जल तर्पण कर उनकी मोक्ष प्रदान करने की ईश्वर कामना की। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्री कीर्ति पाठक, गोपाल चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्री पियूष पाणि चतुर्वेदी, जिला संरक्षक श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री महेंद्र चतुर्वेदी 'छोन' श्री सुनील चतुर्वेदी, श्री सर्वेश चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार से आचार्यों के द्वारा सभी पितरों को जल तर्पण किया। अन्य स्थानों पर भी जल तर्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
     जयपुर में गलताजी तीर्थ कुण्ड पर सभापति श्री नीरज
चतुर्वेदी संतोष चतुर्वेदी, हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने सभी पितरों को वैदिक रीति से जल तर्पण किया।

नासिक में नर्मदा नदी के तट पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीराज चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी व अन्य सामाजिक बन्धुओं ने वैदिक रीति से जल तर्पण कर मोक्ष की कामना की।

बनारस असी घाट पर संरक्षक श्री अरुण चतुर्वेदी, श्री संदीप चतुर्वेदी, श्री शिशिर चतुर्वेदी, आदि स्वजनों ने पितरों को जल तर्पण किया।

उचाड़ में सिंध नदी के तट पर संरक्षक श्री सुखदेव चतुर्वेदी, श्री विनोद चतुर्वेदी व सामाजिक बन्धुओं ने पितरों जल तर्पण किया।

2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक महिला परिषद द्वारा वर्चुअल प्रतिदिन दैवी के गीतों की संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें सभी शहरों से मातृ शक्ति ने जुड़कर सुंदर प्रस्तुतियों से भाव विभोर किया।

12 अक्टूबर को पहली बार श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद दुबई के बैनर तलें श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के लिए गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसका आयोजन, दुबई महापरिषद के अध्यक्ष श्री अलिकेश चतुर्वेदी, महामंत्री श्री शैलेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष, राहुल रत्न चतुर्वेदी, ब पूरी दुबई कार्यकारणी लगन और मेहनत से किया। जिसमें दुबई में स्थित समाज के 650 प्रबुद्ध स्वजनो ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। सुंदर गरबा नृत्य के साथ, सभी का आपस में मेलजोल समाज की एकजुटता को प्रदर्शित कर रहा था। सभी के लिए सुंदर सहभोज की व्यवस्था भी सुलभ थी।

सभी उपस्थित जनों ने महापरिषद के इस भव्य आयोजन की काफी सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के अन्य सामाजिक आयोजन होने चाहिए। दीपावली स्नेह मिलन समारोह व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम राजस्थान में 27 अक्टूबर जोधपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी ने जनसंवाद कार्यक्रम में सामाजिक बन्धुओं से संवाद कर सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की डॉ राधे श्याम चतुर्वेदी, प्रोफेसर नीरज चतुर्वेदी जोधपुर ब अन्य स्वजनों से सुझाव लिए। महापरिषद की सदस्यता प्रगति की जानकारी ली तथा सुझावों को भी साझा किया।

7 नवंबर 2024 गंगापुर सिटी में श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद का जनसंवाद कार्यक्रम में संरक्षक श्री सुखदेव चतुर्वेदी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश प्रदेश महामंत्री श्री रामनिवास चतुर्वेदी, श्री सौरभ चतुर्वेदी प्रदेश कोषाध्यक्ष जयपुर श्री जानकी प्रसाद चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष मुरैना, श्री अलिकेश चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष जयपुर, श्री परमानंद चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष करौली, श्री घनश्याम चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष गंगापुर सिटी, श्री राजेश चतुर्वेदी करौली, श्रीगिर्राज जी पूर्व सरपंच रघुवंशी, श्री चतुर्भुज चतुर्वेदी सरपंच बादशाह चतुर्वेदी, के अलावा सैकड़ों स्वजनों ने महापरिषद के साथ संवाद किया। 35 सदस्यों ने महापरिषद की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आजीवन सदस्यता फॉर्म भरे। सभी ने समाज हित में एकजुट रहने का संकल्प लिया।

10 नवंबर कोटा श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद कोटा में जनसंवाद कार्यक्रम व दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। जिला अध्यक्ष श्री यतींद्र चतुर्वेदी कोटा के अनुसार राष्ट्रीय मंत्री श्री राजेश चतुर्वेदी भोपाल व श्री कृष्ण विहारी चौबे विदिशा प्रभारी के रूप विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला परिषद की राष्ट्रीय सह संयोजक व राजस्थान प्रभारी रचना चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमति नीरजा चतुर्वेदी श्री मिथलेश रावत श्री गोपी चंद रावत प्रदेश महामंत्री नीलकमल चतुर्वेदी डॉ गौरव चतुर्वेदी, महिला प्रदेश संयोजक अध्यक्ष श्री मति आशा चतुर्वेदी निशित चतुर्वेदी आदि सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो ने कार्यक्रम में कई सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। महापरिषद समाज के लिए एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। हम सब महापरिषद के साथ एकजुटता से खड़े हुए हैं।

7 नवंबर 2024 को पंडित श्री गोपीनाथ चौबे आश्रम, विशनपुरा जमवारामगढ़, जयपुर में सामाजिक बन्धुओं का एकत्रीकरण हुआ। सैकड़ों प्रबुद्ध स्वजनो ने आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, उपसभापति श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री योगेश चतुर्वेदी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री-सुश्री अर्चना चतुर्वेदी प्रदेश संरक्षक श्री कुंदन लाल चतुर्वेदी, कर्नाटक प्रदेश की संरक्षक श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सौरभ चतुर्वेदी, जयपुर जिला अध्यक्ष श्री अलकेश चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री गोपाल चौबे, सचिन चतुर्वेदी, कर्नाटक से श्री कैलाश चतुर्वेदी, श्री सतीश चतुर्वेदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं राज० प्रदेश संरक्षक श्री कुन्दन लाल जी चतुर्वेदी द्वारा चावल, मूंग, बाजरा, चोला, पूरी, कढ़ी, विभिन्न मिश्रित सब्जी, बूरा की अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया। सभी ने महापरिषद के सदस्यता अभियान को आगे बढाने का संकल्प लिया।

22 नवंबर को उदयपुर, में राष्ट्रीय संरक्षक श्री धर्मगोपाल चतुर्वेदी भरतपुर, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री केदार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मीडिया प्रबंधन अनिल चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, भरतपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र चतुर्वेदी श्री सतीश चतुर्वेदी कोटा, उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री आदित्य चतुर्वेदी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आदि प्रमुख प्रबुद्ध सामाजिक बन्धुओं ने सामाजिक विषयों पर आपसी चर्चा कर महापरिषद की मजबूती के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

दिसंबर को संरक्षक मंडल व प्रमुख पदाधिकारी गणों की एक वर्चुअल मीटिंग सदस्यता की समीक्षा को लेकर आयोजित की गई। जिसमें 765 आजीवन सदस्य बनाए जाने की जानकारी प्रकाश चतुर्वेदी ने बताई। इस पर सर्व सम्मति से सदस्यता बढ़ाए जाने पर एकजुटता से कार्य करने की सहमति बनी।

मीटिंग में संरक्षक बृजमोहन जी चतुर्वेदी, श्री हीरालाल पाण्डेय, एड. वी एन चतुर्वेदी, श्री अशोक पांडेय सभापति नीरज चतुर्वेदी, श्री प्रणव चतुर्वेदी, महामंत्री, श्री निशीथ चतुर्वेदी, श्री भारत चतुर्वेदी, महिला परिषद संयोजक श्रीमती माधवी चतुर्वेदी, युवा परिषद् संयोजक श्री प्रकाश चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी लालन जी, अतुल वी एन चतुर्वेदी, आडिटर प्रवीण चतुर्वेदी आदि प्रमुख जन उपस्थित रहे।

दिसंबर को भोपाल में गणगौर भवन में सामाजिक बन्धुओं बहिनों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुख देव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री राजेश चतुर्वेदी, श्री कृष्ण विहारी चौबे विदिशा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री जन्मेश चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण चतुर्वेदी प्रदेश महामंत्री रामनिवास चतुर्वेदी, मुरैना, जिला अध्यक्ष कविता पांडेय, आदित्य चतुर्वेदी आद ि प्रमुख पदाधिकारीयों व सामाजिक बन्धुओ ं बहिनो ं ने सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा कर महापरिषद को मजबूत करने का संकल्प लिया। 15 संरक्षक मंडल व प्रमुख पदाधिकारी गणों की 15 दिसंबर को करौली में, राष्ट्रीय संरक्षक श्री सुखदेव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री श्री रामस्वरूप चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी, युवा परिषद् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी, करौली जिला अध्यक्ष श्री कैप्टन परमानंद चतुर्वेदी राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री श्री राजकुमार चतुर्वेदी राजू भैया आगरा, प्रदेश अध्यक्ष श्री हृदयेश चतुर्वेदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में 7 गांव के सामाजिक बन्धुओ ं ने सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए महापरिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों कि सराहना की।

18 दिसंबर श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन आगरा निवासी राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री श्री राजकुमार चतुर्वेदी राज भैया आगरा ने अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमति गीता देवी की स्मृति में 24/39 वर्ग गज का आवासीय भूखंड की भामाशाह बन श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद के नाम गिफ्ट डीड रजिस्टर्ड करवा कर मूल दस्तावेज संरक्षक श्री सुखदेव चतुर्वेदी, सभापति श्री नीरज चतुर्वेदी व महामंत्री श्री निशीथ चतुर्वेदी को भेट किए। एड. श्री हरेश चतुर्वेदी जलयोगी भी उपस्थित थे।

22 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश का जन संवाद कार्यक्रम गुरुग्राम में श्री प्रणव चतुर्वेदी महामंत्री के आवास पर हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ शरद चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, श्रीमति पूनम चतुर्वेदी, महिला परिषद प्रदेश संयोजक व अन्य सामाजिक बन्धुओं बहिनो ं ने कार्यक्रम सामाजिक विषयों पर चर्चा कर महापरिषद को मजबूत करने का प्रस्ताव पारित किया।
 श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद का जनसंवाद कार्यक्रम 29 दिसंबर को ग्वालियर, जलगांव, पुणे में प्रस्तावित है।

11-12 जनवरी, 2025 को मुरैना में राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक व मध्य प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमे ं संरक्षक गण, प्रदेशो के प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री गण व प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी गण आमंत्रित हैं। अधिवेशन में मध्यप्रदेश के जिलों की कार्यकारिणियां भी आमंत्रित की गई हैं।

महापरिषद का 2022 से 2023, 2024 तक के सफर की संक्षिप्त रिपोर्ट पेश करने की एक कोशिश । यदि कोई त्रुटि रह गई हो तो मार्गदर्शित करे अन्यथा ना ले ।